कोरबा, 14 अगस्त 2025: कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति महेन्दर मझवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान लगनी बाई मझवार (35 वर्ष, निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को लगनी बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश उनके घर में मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मर्ग इंटिमेशन, पंचायतनामा, परिजनों के बयान, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते महेन्दर मझवार ने अपनी पत्नी के मुंह और नाक को दोनों हाथों से दबाकर उसकी हत्या की थी।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS और 187 BNSS के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में महेन्दर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।








