इशिका यादव को मिला ‘मया देदे मयारू 2’ में लीड रोल, छत्तीसगढ़ी सिनेमा में फिर मचाएंगी धमाल

कोरबा, 16 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ी सिनेमा की उभरती सितारा इशिका यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। ‘मोर छैयां भुईयां 3’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली इशिका को अब प्रेम चंद्राकर और भूपेंद्र साहू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मया देदे मयारू 2’ में मुख्य भूमिका मिली है। अमन मूवीज मार्क के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता आलक राय हैं, और इसका पहला पार्ट सुपरहिट होने के कारण दर्शकों में सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

‘मया देदे मयारू 2’ में रोमांस और पारिवारिक भावनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। इशिका की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने लंबी चर्चा की और एक अन्य अभिनेत्री के साथ तुलना के बाद अंततः इशिका को चुना गया। वहीं, दीपक साहू और लक्षित झांझी के बीच भी कास्टिंग को लेकर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें लक्षित को फाइनल किया गया। मान कुरैशी और दीक्षा जायसवाल पहले से ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे।

इशिका ने इस अवसर को अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। मैं इस किरदार को पूरी मेहनत और समर्पण से निभाऊंगी ताकि दर्शकों का मनोरंजन हो और कहानी को नया आयाम मिले।” फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि इशिका की मौजूदगी कहानी को और आकर्षक बनाएगी।

‘मया देदे मयारू 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म में मनोरंजन और भावनाओं का डबल डोज मिलने की उम्मीद है, और इशिका के अभिनय से एक बार फिर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में धमाल मचने की पूरी संभावना है।