बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में तीन व्यक्तियों ने एक शिक्षिका के घर में उत्पात मचाया। आरोपियों, मुकेश शर्मा, अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा ने शिक्षिका के घर, उनकी साइकिल, कार और रेलिंग को तोड़कर नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी। सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला अपराध क्रमांक 418/25 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के साथ-साथ आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी शुरू की है।








