पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 165 लीटर कच्ची शराब जप्त की, 4 गिरफ्तार

कोरबा जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में बड़ी कार्रवाई की है। थाना कटघोरा, उरगा, दीपका और पाली क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कुल 165 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 16,640 रुपये है। इस दौरान चार मामले दर्ज किए गए और चार आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

सुंद देवांगण, निवासी चिह्रभाठा चूड़ीकला, थाना कटघोरा – 55 लीटर कच्ची शराब जप्त।

समारू यादव, निवासी सिल्ली, थाना पाली – 4 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

पप्पू कुमार चौहान, निवासी साजापाली, थाना उरगा – 97 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

प्रीति मरकाम, निवासी सिकरी खुर्द, थाना दीपका – 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जप्त शराब और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।