कोरबा-कटघोरा। जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति के पति से गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
प्रार्थी रवि रजक (34 वर्ष) पिता शंकर लाल रजक, निवासी ग्राम हुंकरा, थाना कटघोरा, ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सुषमा रजक, जिला कोरबा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की सदस्य एवं जिला पंचायत कोरबा के स्वच्छता विभाग की सभापति है।
घटना 2 सितंबर 2025 की रात लगभग 12 बजे की है। रवि रजक अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत जवाली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहा था। वह अपने वाहन से कृष्णा यादव, ड्राइवर वैकट नेटी और चमन यादव के साथ निकला था।
जब वह ढेलवाडीह गौठान के पास पहुंचा, तभी उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शिवराज ने बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की। उस समय मोबाइल स्पीकर पर था, जिसके कारण साथ मौजूद लोगों ने भी गाली सुनी।
रवि रजक ने बताया कि इस घटना से उसकी भावनाएं आहत हुईं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवराज के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।








