कोरबा जिला जेल का निरीक्षण: बंदियों के साथ भेदभाव नहीं, व्यवस्थाएं संतोषजनक

कोरबा, 22 सितंबर। सोमवार को कोरबा जिला जेल में जेल विजिटर्स की एक उच्चस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने बैरकों की स्थिति का जायजा लिया और बंदियों से बातचीत कर उनके हालात की पड़ताल की। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि जेल में किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं हो रहा है और सभी व्यवस्थाएं जेल नियमावली के अनुरूप हैं।
निरीक्षण टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश), सचिव (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केशरी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरोज कुमार महिलांगे, उपसंचालक (कृषि) देवेंद्र प्रताप सिंह कंवर, परिवीक्षा अधिकारी मुकेश कुमार दिवाकर और प्रबंधक (जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र) अरुण कुमार राठिया शामिल थे।
टीम ने बंदियों को मिलने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच और विधिक सहायता की गुणवत्ता की जांच की। जेल कर्मचारियों और अधिकारियों से चर्चा में पाया गया कि सभी सुविधाएं जेल नियमावली के अनुसार हैं और संतोषजनक स्थिति में हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक अमितेश साहू भी मौजूद रहे।
टीम ने अपनी रिपोर्ट में जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और किसी भी प्रकार के भेदभाव की शिकायत नहीं मिली।