हिंदू क्रांति सेना ने कोरबा में हसदेव महा आरती कार्यक्रम रद्द किया



कोरबा, हिंदू क्रांति सेना ने 5 नवंबर को प्रस्तावित हसदेव महा आरती कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय स्थानीय प्रशासन द्वारा 30 अक्टूबर को दी गई अनुमति के बाद लगातार विवाद और स्थान की कमी को देखते हुए लिया गया। संगठन के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य आयोजन की पूरी तैयारी की गई थी, लेकिन प्रशासन ने घाट का आधा हिस्सा हिंदू क्रांति सेना और आधा नमामि हसदेव समिति को आवंटित किया। सीमित स्थान के कारण भव्य आयोजन संभव नहीं होने से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
पिछले तीन वर्षों से मंगल मंदिर घाट और सामने के रेत घाट पर देव दीपावली के अवसर पर हसदेव महा आरती का आयोजन किया जाता रहा है। चौधरी ने कहा कि भविष्य में हिंदू नव वर्ष पर शोभायात्रा जैसे आयोजनों को जारी रखने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।