कोरबा में आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान गौमाता चौराहा के पास एक चिंताजनक स्थिति देखने को मिली, जब लंबी दूरी तय कर अंतिम पॉइंट पर पहुंचे कुछ धावकों की हालत बिगड़ गई। धावकों ने असहजता की शिकायत की, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत उन्हें सामान्य करने के लिए प्राथमिक उपाय सुझाए और अभ्यास के तरीके बताए। आयोजकों ने धावकों को 15 से 20 मिनट तक आराम करने की सलाह दी, जिसके बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई और आयोजकों ने राहत की सांस ली। फिजिकल ट्रेनर्स ने बताया कि नियमित अभ्यास की कमी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने भविष्य में धावकों को नियमित प्रशिक्षण और बेहतर तैयारी की सलाह दी।








