कोरबा एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में सड़क पर अतिक्रमण, शेड निर्माण से दुर्घटना का खतरा


कोरबा, एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर कार पार्किंग के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है, जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। कॉलोनी में प्रतिदिन बाइक, कार और अन्य वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन शेड निर्माण से सड़क पर वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बच रही, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमणकर्ता के इस कार्य पर आपत्ति जताई, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। अतिक्रमणकर्ता का कहना है कि वह अपने दम पर यह निर्माण कर रहा है। दूसरी ओर, एसईसीएल के सिविल अधिकारी इस रास्ते से गुजरते हुए भी इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि कॉलोनीवासियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा सुनिश्चित हो।