कोरबा, कोरबा के रक्षित पुलिस लाइन के पार्किंग क्षेत्र में एक अजगर के दिखने से हड़कंप मच गया। समय रहते वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर उस स्थान पर देखा गया जहां बच्चे खेल रहे थे। बच्चों की सूझबूझ से स्थानीय कर्मियों को सूचना दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बच्चों और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।








