कोरबा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों ने शुरू की कटाई



कोरब, कोरबा जिले में खरीफ सीजन 2025-26 के लिए धान खरीदी की तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के तहत जिले की 49 समितियों में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए समिति स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के लगभग 1.5 लाख किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने 65 खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था की है, जहां किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।
कोरबा, जो मुख्य रूप से औद्योगिक जिले के रूप में जाना जाता है, में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती होती है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धान की कटाई में जुटे हैं, और कई खेतों में धान के गठ्ठर दिखाई दे रहे हैं। कुछ किसानों का कहना है कि इस बार फसल अच्छी हुई है, लेकिन सभी क्षेत्रों में उत्पादन एकसमान नहीं है। कहीं फसल ने उम्मीदों को पूरा किया, तो कहीं अधूरी रह गई