मछुआरा समाज बिलासपुर संभाग का बैठक नवागढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न

लिंगेश्वर महादेव की नगरी नगर पंचायत नवागढ़ में दिनाँक 09/11/2025 को मछुआरा समाज के अंतर्गत धीवर, निषाद एवं कहरा समाज के बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों का बैठक कहरा समाज सामुदायिक भवन नवागढ़ में आयोजित हुआ ! सर्वप्रथम सामाजिक पदाधिकारीगणो द्वारा भगवान श्री राम की तैलचित्र पर पुष्पमाला पहना पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात् समस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया!
बैठक में तीनों मछुआरा समाज के पदाधिकारियों का बारी बारी से उद्बोधन हुआ जिसमें लोग अपनी गरिमामय उपस्थिति देते हुए बिलासपुर संभाग में एकता कर संगठन को मजबूत बनाने हेतु सहमति प्रदान किये! इस बात पर गहन चिंतन किया गया कि हमारे मछुआरा समाज के अनेकों सयानों ने हमारे मछुआरा समाज के अधिकारों के लिए अपना बलिदान दे दिया पर किसी भी सरकार ने हमारे मछुआरा समाज को आज तक कुछ भी विशेष अधीकार नहीं दिया और समाज में फुट डालो और राज करो यह निती सभी सरकारों ने अपनाया है आज तक मछुआ जाति के लिए एक सिंगल योजना तक शासन द्वारा नहीं बनाया गया है जिसका सीधा लाभ मछुआ समाज को मिले मछुआ समाज का पैतृक व्यवसाय मछली पालन ज़ो कि जीविकोपार्जन का भी मुख्य आधार है उसके लिए भी शासन द्वारा गलत मछुआ नीति बनाये जाने से मछुआ समाज आज अपने अधिकारों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं इसलिए अब हमारे मछुआरा समाज किसी से अपने अधीकार मांगने के बजाय अपने अधिकारों को छीनकर लेने के लिए अपने अपने स्तर पर हमारे मछुआरा समाज संगठित होकर पंच, सरपंच, पार्षद, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद बनाकर अब हमारे मछुआरा समाज अपना अधिकार खुद छीनकर लेंगे और इसके लिए अभी से ही मछुआ समाज को जागरूक करने का पुरजोर प्रयास करेंगे, मछुआ समाज एक दूसरे के सुख दुःख और अपने समाज के लिए एक साथ रहेंगे इस बात पर सभी की सहमति बनी!


मछुआ समाज की बहुप्रतिक्षित आरक्षण की मांग जिस पर मछुआ समाज अब तक लड़ाई लड़ते आ रहें हैं के सम्बन्ध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया आरक्षण की मांग एक लंबी लड़ाई है जिसके लिए अनवरत प्रयास जारी रखने एवं आरक्षण पर प्रदेश प्रतिनिधि से भी बात करने का विचार किया गया!
संगठन को आगे ले जाने के लिए एकजुट होने हेतु एक माह के अंदर मछुआरों का एक मीटिंग और रखने हेतु सहमति प्रदान की गई है जिसमें समन्वय समिति बनाया जायेगा और पदाधिकारी बनाने के बाद जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
मछुआ महासंघ कल्याण समिति 2577 की यदि विधिवत चुनाव हुआ है और उसमें श्री सुखउ राम निषाद को अध्यक्ष बनाया गया है तो सभी उपस्थित लोगो ने उनके मछुआ हितार्थ प्रत्येक कार्यों में सहयोग करने की बात कही गई

उक्त बैठक में श्री सुखाऊ राम निषाद जी मछुवा महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, श्री गणेश राम निषाद मछुवा महासंघ कोषाध्यक्ष, श्री रामसागर निषाद जी अध्यक्ष निषाद मुलवासी आदिवासी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश, श्री देवव्रत भीष्म जी अध्यक्ष संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग, श्री वेदप्रकाश धीवर महासचिव संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग,श्री महेत्तर सिंह नाविक अध्यक्ष केंवट समाज बरेकेल परिछेत्र, श्री कार्तिक केंवट सचिव केंवट समाज, श्री राजू केंवट कोषाध्यक्ष केवट समाज, श्री शांति लाल केंवट निषाद समाज वरिष्ठ पदाधिकारी शिवरीनारायण, श्री राजेश कुमार धीवर अध्यक्ष धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा, श्री मनीष भीष्म मिडिया प्रभारी संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर, श्री शंकर लाल कहरा मछुवा महासंघ उपाध्यक्ष, श्री भागीरथी धीवर जिला अध्यक्ष निषाद मुलवाषी आदिवासी संघ जांजगीर चांपा सह धीवर समाज रेंज अध्यक्ष नवागढ़, श्री ताराचंद ढीमर रेंज उपाध्यक्ष नवागढ़, श्री संतोष कुमार धीवर केन्द्र अध्यक्ष लखुर्री, श्री बसंत कुमार कहरा धुरकोट, श्री शत्रुघ्न लाल निषाद बिर्रा, श्री छतराम कहरा अध्यक्ष कहरा समाज, श्री पुरषोत्तम धीवर केन्द्र अध्यक्ष खोखरा, श्री शत्रुघ्न लाल धीवर संरक्षक नवागढ़ रेंज, श्री मुन्ना लाल धीवर नवागढ़ केन्द्र सहसचिव, श्री जवाहर लाल धीवर केन्द्र नवागढ़ कोषाध्यक्ष, श्री कार्तिक राम निषाद, श्री मनोहर लाल केंवट, श्री कन्हैयालाल केंवट, श्री जगन्नाथ कहरा अध्यक्ष कहरा समाज नवागढ़, श्री अयोध्या प्रसाद जलतारे, श्री रामकुमार धीवर, श्री जितेन्द्र कुमार जलतारे, श्री खिलावन कहरा सहित हमारे मछुआरा समाज के समाजिक साथी उपस्थित रहे!

मंच संचालन श्री महादेव कटकवार पूर्व अध्यक्ष कहरा समाज एवं घनिष्ठ कार्यकर्ता मछुआ महासंघ द्वारा किया गया जिन्होंने अंत में समस्त मछुआरा समाज के गणमान्य पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं को बैठक के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक के समाप्ति की घोषणा की गई और भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार अलग अलग स्थानों में मछुआ समाज को एकजुट करने हेतु बैठक आयोजित करने की बात कही गई !

–00—00—00—00–
मछुआरा समाज बिलासपुर संभाग (छत्तीसगढ़)