कोरबा। शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक कैलेंडर आज वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के कर-कमलों से विमोचित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने शिक्षक संगठन को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य के निर्माता शिक्षक समाज को सदैव छात्र हित में सकारात्मक कार्य करते रहें तथा शिक्षा के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण करें। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट और संगठित रहकर छात्र कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी संघ के संभाग प्रभारी भवदीप दुबे के मार्गदर्शन, प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू तथा जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में मंत्री से सौजन्य भेंट की गई। कैलेंडर विमोचन के दौरान मंत्री ने संघ के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव धनश्याम प्रसाद रस्तोगी, जिला पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वरी तिवारी, सह-प्रभारी हेमलता राठौर, जिला पदाधिकारी वीरू गुप्ता, वेगेंद्र साहू, राकेश एक्का, उदय शर्मा, गणेश राम प्रजापति, खगेंद्र कौशिक, आरती सराफ, पायल साहू, सरिता आदिले, ललिता तिवारी, ममता राज, आरती केशरवानी सहित विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों (पोड़ी-उपरोड़ा: विनोद चंद्रा, कोरबा: भानू प्रसाद साहू, कटघोरा: समीम खान, पाली: प्रकाश चंद्र निषाद, करतला: विजेंद्र पाटले), ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, संगठन सचिव प्रहलाद श्रीवास, गजेन्द्र सिंह सुमन, प्रचार सचिव राज लाल मरकाम, दौलत राम कुर्रे, विनोद श्रीवास, कमलेश्वर भारद्वाज, जीवन बघेल, पंचराम देवांगन एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम शिक्षकों के संगठनबद्ध प्रयासों और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करने वाला रहा।








