कोरबा और जांजगीर में प्रेमी जोड़ों की फांसी पर लटकी लाशें, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा/जांजगीर, 25 जून 2025: कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले में आज सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में प्रेमी जोड़ों की लाशें फांसी के फंदे पर लटकती मिलीं। दोनों मामलों में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनेली गांव में सुबह एक प्रेमी जोड़े की लाश बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिली। पुलिस के अनुसार, युवक शादीशुदा था और उसने अपनी प्रेमिका के मांग में सिंदूर लगाने के बाद दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली।

कुछ ही घंटों बाद, कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में भी एक प्रेमी जोड़े की लाश एक साथ फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई। कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं में प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों मामलों में मृतकों की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच-पड़ताल कर रही है।