कोरबा, 22 जुलाई 2025: कोरबी-चोटिया के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी पुलिस चौकी के चिरमिरी मार्ग पर स्थित ग्राम भदरापारा दिवाला के पास सोमवार शाम एक नवयुवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देव प्रकाश (30 वर्ष), पिता बनवारी लाल पोर्ते, ग्राम पंचायत जलके के निवासी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन रोते-बिलखते कोरबी पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, मृतक घटनास्थल पर किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत का कारण क्या है, इसकी जांच की जा रही है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में दहशत फैला दी है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।








