कोरबा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार


कोरबा। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई बालकोनगर और कटघोरा थाना पुलिस ने की।

थाना कटघोरा पुलिस ने ग्राम बिझरा धोबी मोहल्ला निवासी दुष्यंत जायसवाल (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक की बोरी में झिल्ली के अंदर भरे 330 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹3,300) जब्त किया गया। इस पर अपराध क्रमांक 306/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, थाना बालकोनगर पुलिस ने चेकपोस्ट बालको निवासी बीर लाल (62 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से एक चिलम, माचिस और सात छोटे पैकेटों में रखा कुल 10.5 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाओं या गांजा का सेवन एवं व्यापार कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्य न केवल समाज को बिगाड़ते हैं बल्कि युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय कर देते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।