कोरबा के दर्री प्रगति नगर बायपास रोड की बदहाली, हादसे को न्योता दे रहे गड्ढे और खुले सरिए


कोरबा, जिले के दर्री प्रगति नगर बायपास रोड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढे और नाले के ऊपर बने पुल की उभरी हुई रॉड ने इस मार्ग को खतरनाक बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही वाले इस रास्ते पर प्रशासन की लापरवाही के कारण हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है, चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर सुधार कार्य नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। मजबूरी में लोग इस खतरनाक रास्ते से सफर करने को विवश हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिला खनिज न्यास के तहत 25 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से कई सड़कों के सुधार और निर्माण को मंजूरी दी गई है, लेकिन इस रोड की मरम्मत पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।